यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन प्रॉसेस 23 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी।

prime article banner
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से भर सकते हैं।

आवेदन से पहले जांच लें योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ CA/ CMA (ICWA)/ CS आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 20/ 25/ 26/ 28/ 30 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदों के अनुसार 35/ 38/ 45 वर्ष तय की गयी है। पदानुसार अलग-अलग पात्रता चेक करने के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी अपलोड करें।
इसके बाद फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

Back to top button