Apple ने सैमसंग को दिखाया ठेंगा और एलजी के साथ की साझेदारी

सैमसंग 2018 में मुड़ने वाले स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी एक्स’ को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, तो वही एप्पल ने भी कथित तौर पर एलजी डिसप्ले के साथ मिलकर ऐसे ही आईफोन पर काम शुरू कर दिया है। कोरिया की वेबसाइट इन्वेस्टर की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने सैमसंग की बजाए एलजी के साथ जाने का फैसला लिया है। एप्पल को डर था कि कही फोन के विनिर्देश लीक ना हो जाए।Apple ने सैमसंग को दिखाया ठेंगा और एलजी के साथ की साझेदारी
गुरुवार को रिपोर्ट में कहा गया, “द बेल के अनुसार, एलजी ने आईफाने के नए मॉडल के लिए मुड़ने वाले ओएलईडी स्क्रीन बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है।”

मुड़ने वाले आईफोन का पैनल प्रोडक्शन 2020 से शुरू हो सकता है।

एलजी ने कथित तौर पर अपने ओएलईडी पैनल प्रोटोटाइप को पूरा कर लिया है और वह अब स्थायित्व एवं उपज दर का उन्नयन कर रहा है।

कंपनी ने हाल में अपने पहले ओएलईडी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

इस बीच सैमसंग पहले ओएलईडी आईफोन एक्स के लिए पैनल भेजने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़े: BHEL में 554 पदों पर 10 वीं पास के लिए निकली बम्पर नौकरीयाँ, जानिए पूरी जानकारी

रिपोर्ट में आगे कहा गया, “मोबाइल ओएलईडी उत्पादन में सैमसंग की निकट एकाधिकार के बीच, एप्पल एलजी डिस्प्ले के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत कर रहा है। एलजी, एप्पल का लंबे समय से एलसीडी पार्टनर रहा है।”

 
Back to top button