Apple ने हाल ही में अपने नए ओएस iOS 15 का एक और नया अपडेट iOS 15.5 किया जारी, जाने क्या है इसमें खास

Apple ने हाल ही में अपने नए ओएस iOS 15 का एक और नया अपडेट iOS 15.5 जारी किया है। यूँ तो iOS 15 में कई अच्छे फीचर्स हैं। लेकिन हम आपको iOS 15 के कुछ ऐसे फीचर्स बतायेंगे जिनसे शायद आप बेखबर होंगे।

फीचर्स बताने से पहले हम आपको यह बताना चाहेंगे कि आपने आईफोन का OS अपडेट नहीं किया तो उसे जरूर करें। iOS 15 का अपडेट iphone 12 और उसके आगे के फोन यानी iphone SE और iphone 13 सीरीज पर ही उपलब्ध है।

क्या हैं iOS के खास फीचर्स

Live Text फीचर – यह एक दिलचस्प फीचर है। इसके जरिये आप किसी टेक्स्ट वाली फोटो से टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं। कॉपी करने के बाद आप इसे कई भी पेस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही ट्रांसलेट का विकल्प भी मौजूद है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको iphone का कैमरा ऑन कर किसी भी टेक्स्ट वाली फोटो को Live Text बटन पर टैप करते हुए क्लिक करना होगा। इसके बाद टेक्स्ट को सेलेक्ट करते हुए कॉपी करना होता है।

Back Tap – iphone के पीछे बने ऐपल का लोगो सिर्फ सामान्य लोगो नहीं है। इसे 2 बार या 3 बार टैप कर आप फोन के कई काम कर सकते हैं। इससे आप स्क्रीनशॉट जैसे कई शॉर्टकट्स सेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर Settings>Accessibility option>Touch>Back Tap पर जाकर शॉर्टकट्स सेट करने होते हैं।

Notes App – इसके जरिये आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों (Documents) को स्कैन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें रोटेट, क्रॉप और फिल्टर लगा कर अपने फोन में या ऑनलाइन स्टोर और शेयर कर सकते हैं।

Animated Effects with iMessage – इससे आप अपने मैसेज में Memoji sticker इफेक्ट्स, bubble effects, फुल स्क्रीन एनिमेशन और कैमरा इफेक्ट्स का प्रयोग कर सकते हैं। संदेश भेजने से पहले आपको send key पर टैप और होल्ड करते हुए अपने पसंद के इफेक्ट को सेलेक्ट करना होता है।

Detect and Block Spam Calls – iphone में Silence Unknown Callers का फीचर होता है जो स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करता है।

Back to top button