Apple के सीईओ टिम कुक भारत के दौरे पर, सिद्धिविनायक मंदिर भी गए

download (9)एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत के दौरे पर आ चुके हैं। उन्होंने मुंबई के प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।

मंदिर में टिम कुक के साथ एप्पल कंपनी के इंडिया हेड संजय कॉल भी थे। वहां पर उन्होंने रिलायंस इडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से भी बात की।

एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत में टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और कुछ अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे। यह भी खबर है कि शनिवार को टिम कुक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

इसी सप्ताह वह हैदराबाद, बंगलुरु और दिल्ली की यात्रा करेंगे। हालांकि, एप्पल की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि टिम कुक कब कहां जाएंगे।

Back to top button