AP DSC TRT cum TET 2018 notification 2018: 1 नवंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, नोटिफिकेशन जारी

आंध्र प्रदेश जिला चयन आयोग(AP DSC) ने शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. AP DSC ने इससे पहले 7675 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी, जिसमें से 4,341 पद सरकारी जिला परिषद और मंडल परिषद के लिए थे. कुल 1100 पद नगरपालिका स्कूल और 909 मॉडल स्कूल के लिए हैं.

इस बार शिक्षकों की भर्ती DSC के जरिये होगी ना कि APPSC के जरिये. आयोग ऑफिशियल वेबसाइट cse.ap.gov.in पर फॉर्म जारी करेगा.

AP DSC TRT cum TET रिक्रूटमेंट 2018 के लिए 1 नवंबर 2018 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 15 नवंबर है और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2018 है. उम्मीदवार परीक्षा सेंटर का चुनाव 19 से 25 नवंबर 2018 के बीच कर सकेंगे. इस बार आयोग उम्मीदवारों को ऑनलाइन मॉक टेस्ट की सुविधा भी मुहैया कराएगा. ऑनलाइन मॉक टेस्ट 17 नवंबर 2018 को शुरू हो जाएगा.

Back to top button