OMG: अनुष्का शर्मा को हुई ये बड़ी बीमारी, फैंस दुआ करने में जुटे

बॉलीवुड के कुछ कलाकार इन दिनों बुरे वक्त से गुजर रहे है। इस बात की पुष्टि बॉलीवुड कलाकारों के बीमार होने से होती है। जिसमें मनीषा कोइराला, इरफ़ान खान और सोनाली बेंद्रे मुख्य कलाकार है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी नाम जुट गया है।
जी हां, खबरों की माने तो अनुष्का एक बड़ी बीमारी से जूझ रही है और इस बीमारी के कारण उनका पूरा शेड्यूल बिगड़ चूका है। जानकारी के अनुसार अनुष्का इंटेंसिव फिजियोथेरेपी की समस्या से ग्रसित है और जिसके लिए उन्हें काफी पेन का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए वह इलाज भी करवा रही हैं। डॉक्टर्स ने इस बारे में कहा है कि बीमारी को खत्म होने में करीब 4 हफ्तों का वक्त लगेगा।
आपको बता दें कि इंटेंसिव फिजियोथेरेपी एक ऐसी समस्या है जिसके तहत मरीज काफी देर तक बैठ नहीं सकती है और उन्हें बार बार उठना और बैठना पड़ता है। अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है तो उनके लिए यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। वैसे अनुष्का इस बीमारी के बाबजूद अपने काम से ऑफ नहीं कर रही हैं और लगातार शूटिंग और प्रमोशन कर रही है।
फ़िलहाल अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में जुटी है। इस फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है।
Back to top button