एक और विधार्थी रेयान स्कूल में हुआ टीचर का शिकार

गुरुग्राम के रेयान स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद अब लुधियाना के रेयान इंटरनेशन स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की दो शिक्षकों द्वारा बड़ी ही बेहरमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. फ़िलहाल पुलिस ने बच्चे की शिकायत के आधार पर शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. Another student in Ryan School

बच्चे ने पुलिस को बताया कि, बुधवार को उसका अपनी ही कक्षा के दूसरे विद्यार्थी से झगड़ा हो गया था. जिसके बाद शिक्षको ने परिजनों को बुलाकर उन्हें खूब जलील किया, और जब बच्चा दूसरे दिन स्कूल गया तो दो टीचरो ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की, जिसकी शिकायत बच्चे ने अपने माता पिता से की. परिजनों ने कहा कि बच्चे की पीठ पर डंडे के कई निशान है.

इसे भी पढ़े: मूंछ रखने पर दलित की हुई पिटाई

वही प्रिंसिपल ने बच्चे के साथ हुई किसी भी प्रकार की मारपीट से साफ़ इंकार कर दिया है, प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चा बहुत ही शरारती है. उसने अपने क्लासमेट का दांत तोड़ दिया जिसको लेकर उसे एक महीने के लिए सज़ा के तौर पर स्कूल से सस्पेंड किया गया है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है. 

Back to top button