जानवर भी करते हैं सुसाइड इस खबर को पढ़कर आप भी हो जाएगे हैरान…

जिंदगी से हारकर कई लोग आत्महत्या कर लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है सुसाइड की ये भावना इंसानों के साथ जानवरों में भी होती है। वे भी अपने साथी के गम एवं अन्य कारणों से खुद की जान ले लेते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जानवरों का सुसाइड करना भी उनके व्यवहार का एक हिस्सा होता है। हालांकि उनमें ये चीज इंसानों के मुकाबले काफी कम होती है।

1. वैज्ञानिकों के मुताबिक जब जानवर के मालिक या उसके साथी की मौत होती है तब जानवर सबसे ज्यादा दुखी होते हैं। ऐसे में कई बार वे खाना-पीना भी छोड़ देते हैं। ज्यादा दिनों तक भूखा रहने की वजह से उनकी मौत हो जाती है।

 2. आत्महत्या की प्रवृत्ति कुत्ते और बिल्लियों में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। वे अपने मालिक से खास लगाव रखते हैं। उनके चले जाने या उन्हें छोड़ देने से ये बहुत दुखी हो जाते हैं।

3. चूंकि जानवर अपने दुख को बोलकर जता नहीं सकते हैं, इसलिए उनकी आत्महत्या करने की इस आदत को सभी जानवरों से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। हालांकि एक रिसर्च के मुताबिक सुसाइड करने वाले जानवरों में सबसे ज्यादा संख्या मैमल्स की होती है।

Back to top button