अनिल कपूर ने बिना सर्जरी के दी गंभीर समस्या को मात, बताया- 10 साल से थी परेशानी

सार-

अनिल कपूर 63 साल की उम्र में भी काफी यंग और फिट लगते हैं। लेकिन इसी बीच अनिल कपूर ने अपनी एक गंभीर समस्या का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 साल से एक बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के शानदार एक्टर अनिल कपूर अपनी हेल्थ और फिटनेस के मामले काफी गंभीर हैं। अनिल कपूर को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वह आज के यंग स्टार्स को फिटनेस के मामले में बराबर की टक्कर देते हैं। अनिल 63 साल की उम्र में भी काफी यंग और फिट लगते हैं। लेकिन इसी बीच अनिल कपूर ने अपनी एक गंभीर समस्या का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 साल से एक बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं।

अनिल कपूर ने अपनी इस समस्या का खुलासा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ किया है। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से दो में वह स्किपिंग करते नजर आ रहे हैं तो एक में डॉक्टर उनका इलाज करते दिख रहा है। वहीं​ एक में उनके साथ डॉक्टर कंधे पर हाथ रखे फोटो क्ल्कि कराता नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने अपने बीमारी के बारे में फैंस को विस्तार से बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे इससे निजात पाने के लिए एक मात्र सर्जरी ही उपाय बताया। डॉक्टर मुलर ने बिना सर्जरी के मुझे लंगड़ाने से चलने, दौड़ने और फिर स्किपिंग करने की स्थिति में ला दिया।’

अनिल कपूर के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्ममेकर सुभाष घई एक बार फिर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें दोनों स्टार्स एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल ‘राम चंद किशन चंद’ होगा। बता दें कि इससे पहले सुभाष घई ने साल अनिल और जैके की जोड़ी के साथ फिल्म ‘राम लखन बनाई थी जो 27 जनवरी, 1989 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसमें अनिल और जैकी के अलावा माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे।

Back to top button