अंडमान में आए भूकंप के झटके, 5.6 थी तीव्रता

अंडमान में मंगलवार सुबह 8.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह 5.6 तीव्रता वाला भूकंप था। यहां भूकंप जमीन से 10 किमी की गहराई में आया। अभी तक के किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र अंडमान द्वीपसमूह था और मध्यम तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप रात करीब नौ बजकर 33 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

इंटरसिटी चलने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड

 

इससे पहले, असम के नागांव में पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। 2.4 किलोमीटर की गहराई में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई थी।

इससे पहले 14 जनवरी को भी यहां 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसके बाद 31 जनवरी को हिंदू कुश क्षेत्र में आए भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए थे।

Back to top button