बिहार में अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, चेहरा देखते ही निकल गई मां की चीख

बिहार के किशनगंज जिले में एक अनोखे बच्चे का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, प्रसव के बाद जब पहली बार मां ने अपने बच्चे को देखा तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। डर के मारे उसकी हालत खराब हो गई, जिसके चलते डॉक्टरों ने मां और बच्चे को ICU में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक, धड़ से जुड़े दोनों बच्चों का जन्म हुआ है। इन्हें देखने के बाद पूरा परिवार मायूस है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों अलग-अलग हो जाएंगे लेकिन इसके लिए बड़े अस्पताल में इलाज कराना होगा। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं और उन्हें अपने बच्चे के इलाज कराने के लिए पैसे का इंतजाम करना मुश्किल है।

यह मामला बिहार के किशनगंज जिले का है, जहां अब्दुल बारीक की पत्नी रेशमा शादी के बाद पहली बार मां बनने वाली थी और पूरे परिवार वाले काफी खुश थे। कल दोपहर अचानक उसके पेट में दर्द हुआ और उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह बहुत जल्द मां बनने वाली है जिसके बाद सभी अपने घर में आने वाले नन्हे मेहमान की इंतजार करने लगे। इसी बीच रेशमा ने अस्पताल में दो बच्चे को जन्म दिया जिनका धड़ एक दूसरे से जुड़ा हुआ था। बच्चे को देखने के बाद अस्पताल के डॉक्टर अचंभित रह गए तो जब उसकी मां अपने बच्चे को देखी तो वह भी जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
कुछ इस तरह की होगी 10 रुपए की नयी नोट, जल्द जारी होगा, हैं ये खासियत
बाहर खड़े उसके परिवार वाले भी बच्चे को देखते ही मायूस हो गए। वहीं अस्पताल में उसे देखने के लिए लोगों का भीड़ लगा रहा। जन्म के कुछ ही देर बाद बच्चा और उसकी मां दोनों का हालात खराब होने लगा जिस की वजह से सभी को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में जन्मे इस बच्चे के बारे में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विमल ने बताया कि धड़ जुड़े वाले बच्चे स्वस्थ रहते हैं, लेकिन यह परिस्थिति पर निर्भर करेगा कि दोनों के कौन से अंग काम कर रहे हैं। यदि मुख्य आंग काम नहीं कर रहें है तो दोनो के लिए खतरा होगा।





