UP: नोएडा के आम्रपाली बायर्स ने ‘ढोल बजाओ सरकार जगाओ’ नाम से की अनोखी मुहीम की शुरुआत
शनिवार को आम्रपाली के बायर्स अब सरकार को जगाने की अनोखी मुहिम शुरू करेंगे. लगातार सरकार के द्वारा निवेशकों को ठोस आश्वासन नहीं मिलने की वजह से आम्रपाली बायर्स ‘ढोल बजाओ सरकार जगाओ’ मुहिम की शुरुआत करेंगे, जो नोएडा सेक्टर 18 से शुरू होगा.
आम्रपाली के बायर्स का कहना है कि चुनाव के समय बीजेपी की सरकार ने वादा किया था कि जैसे ही उनकी सरकार बनेगी उनकी सबसे पहली प्राथमिकता बायर्स को घर दिलाने की होगी. लेकिन, सरकार बनने के बाद वही ‘ढाक के तीन पात’ वाला ही हिसाब-किताब इस सरकार में बरकरार है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर सरकार ने आश्वासन के अलावा किया ही क्या है.
इसे भी देखें:- इंटरनेशनल स्कूल का एक और हैरान कर देने वाला खुलासा, टीचर का टॉर्चर देखकर आपके उड़ जाएंगे होश…देखे विडियो
इस मुहिम के जरिए बायर्स सड़कों पर ढोल बजाएंगे ताकि सरकार के कानों तक आवाज पहुंचे. घर खरीददारों को लेकर बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे तो कर दिए लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. तो वहीं बायर्स सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं. अब वे सवाल खड़ा कर रहे हैं कि ‘अगर मामला कोर्ट से ही सुलझना था तो फिर सरकार चुनने का फायदा क्या.’





