अमीरजादो ने एक बार फिर फुटपाथ पर चलने वालो को कुचला

यूं तो देश में एक्सीडेंट को लेकर खबरे काफी आती रहती है. जिस पर सरकार कई तरह के नियम कानून भी बना रही है, लेकिन ये अमीरजादे है कि मानते नहीं है, उनकी नज़रो में सड़क पर चलने वाले लोग सिर्फ एक खिलौना मात्र है. जी हां ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से आया है, यह हादसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री येदियुरप्‍पा के बेटे राघवेंद्र है. Amir Jadon once again
  
पूर्व मुख्‍यमंत्री येदियुरप्‍पा के बेटे राघवेंद्र अपनी गाडी से कही जा रहे थे तभी मधेपुरा के आस पास एक व्यक्ति पैदल अपने घर जा रहा था. तभी राघवेंद्र की कार उस व्यक्ति से टकराई जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले पर एफआइआर दर्ज कर ली है.

इसे भी पढ़े: युवक को बोतल से मार मारकर, दो नाबालिगों ने उतार दिया मौत के घाट…

बताया जा रहा है कि राघवेंद्र मधेपुरा से अपनी कार एसयूवी से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी गाड़ी के नीचे पैदल चलने वाला युवक आ गया, वही इस मसले पर सूत्रों का कहना है कि, मृतक फुटपाथ पर चल रहा था. फ़िलहाल कर्नाटक पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.  

 

Back to top button