अमेरिकी स्टूडेंट को नहीं मिला एडमिशन तो सिख स्टूडेंट की ली जान…

यूएस के वॉशिंगटन में एक अमेरिकी स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं मिला तो गुस्से में आकर उसने एक सिख स्टूडेंट की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

American student did not get admission to Sikh student's life

मृतक युवक का नाम गगनदीप सिंह (19) था. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कर रहा गगनदीप थर्ड ईयर का स्टूडेंट था. गगन पार्ट टाइम टैक्सी भी चलाता था. मिली जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को हत्या के आरोपी स्टूडेंट जैकब कोलमैन ने वॉशिंगटन स्थित स्पोकेन एयरपोर्ट से गगनदीप की टैक्सी पकड़ी थी.

जैकब गॉनजागा यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहता था. एडमिशन लेने के लिए ही वह सिऐटल से स्पोकेन आया था लेकिन उसे एडमिशन नहीं मिल पाया. एडमिशन नहीं मिलने की वजह से जैकब गुस्से में था. जैकब ने टैक्सी चला रहे गगनदीप से अपने किसी दोस्त के यहां चलने को कहा.

ये भी पढ़ें:- मथुरा में ​ट्रिपल मर्डर, मां और दो बच्चों की हत्या

कुछ देर बाद गगनदीप को कुछ गड़बड़ लगी तो उसने गाड़ी रोक दी. इसी दौरान जैकब ने चाकू से गगनदीप पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. गगनदीप की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जैकब को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस पूछताछ में जैकब ने बताया कि उसे अचानक गुस्सा आ गया था और फिर उसने गगन पर हमला कर दिया. वहीं यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट का कहना है कि एडमिशन से संबंधित जैकब की कोई एप्लिकेशन उनके पास नहीं आई. मैनेजमेंट ने पुलिस को जांच में सहयोग करने की बात कही है.

Back to top button