कैटवॉक करती अमरीकी मॉडल ने रैंप पर कराया ब्रेस्टफीड, वायरल हुआ वीडियो

फैशन रैंप पर ब्रेस्टफीड – कुछ समय पहले एक मलयालम पत्रिका में ब्रेस्ट फीड करवाती महिला की फोटो पर कोर्ट ने कहा था कि इस फोटो में कुछ भी अश्लील नहीं है, मगर कवर पर ये फोटो छपन के बाद खूब हंगामा हुआ था.

एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक फैशन शो के दौरान, जब रैंप वॉक करते हुए मॉडल ने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाया.

मिआमी फैशन वीक में अमेरिका की पॉपुलर मॉडल ने अपने पांच महीने की बच्ची को फैशन रैंप पर ब्रेस्टफीड करते हुए रैंप वॉक किया.

ये एक स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट फैशन शो था, जिसमें कई मॉडल्स ने वॉक किया. लेकिन 30 वर्षीय मारा मार्टिन नाम की एक मॉडल अपनी 5 महीने की बच्ची (आरिया) को फीड कराते हुए रैम्प पर चलीं.

इस फैशन रैंप पर ब्रेस्टफीड के दौरान बेबी आरिया भी ग्रीन स्विमवेयर और कानों में हेडफोन लगाए दिखी. इस शो को देखकर सब हैरान रह गए और सबकी निगाहें बच्ची पर टिक गईं.मॉडल के रैंप वॉक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके पॉज़िटिव रिस्पॉन्स को देख मारिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थैंक्यू पोस्ट भी लिखा. इस पोस्ट में मारिया ने लिखा, मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि मैं और मेरी बेटी आज हेडलाइन्स में है, वो भी उस काम के लिए जो मैं अपनी बेटी को रोज़ाना कराती हूं. इस फीलिंग को जता पाना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है. इसके लिए मैं सबका शुक्रिया करती हूं. आप भी यहां देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/p/BlRqGryH_Mi/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Back to top button