ईरान पर अमेरिका ने नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

अमेरिका ने गुरुवार को ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. उसने अमेरिकी वित्तीय प्रणाली पर शत्रुतापूर्ण साइबर हमलों आदि के आरोप में ईरान की 11 कंपनियों तथा व्यक्तियों को प्रतिबंध सूची में शामिल किया है.
इसे भी पढ़े: उत्तर कोरिया ने जापान पर बरसाईं मिसाइलें, यूएन ने बुलाई बैठक
अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन टी म्नुचिन ने कहा कि अमेरिका का वित्त विभाग ईरान की भड़काऊ कार्रवाइयों का जवाब देने के लिए कड़े कदम उठाना जारी रखेगा.





