Amazon अमेरिका में Amazon-ब्रांडेड TV लॉन्च करने की बना रहा योजना, जानिए पूरी डिटेल

स्मार्ट डिस्प्ले, स्मार्ट स्पीकर और Fire TV stick के बाद, Amazon जल्द ही अक्टूबर में अमेज़न-ब्रांडेड टीवी (Amazon-branded TVs) जारी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे प्रोडक्ट्स की तरह Smart TV, Alexa से संचालित होगा और स्क्रीन साइज में 55 और 75 इंच की रेंज में आएंगे। प्रोडक्ट्स कथित तौर पर तीसरे पक्ष की कंपनियों द्वारा निर्मित किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon-branded TV को सबसे पहले United States में लॉन्च किया जाएगा।

TV 55 और 75 इंच की रेंज होगा स्क्रीन साइज

बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, Amazon अमेरिका में Amazon-ब्रांडेड टीवी (Amazon Smart TV) लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने कथित तौर पर TV पर दो साल तक काम किया है, और इसे अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट से पता चलता है कि TV 55 और 75 इंच की रेंज में स्क्रीन साइज में होंगे। TV का निर्माण TCL जैसी थर्ड पार्टी कंपनियों द्वारा किया जाएगा, लेकिन यह इन-हाउस डिज़ाइन किया गया TV भी विकसित कर रहा है। जिसकी रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

AmazonBasics ब्रांडेड TV

TV बिज़नेस के लिए Amazon पूरी तरह से नया नहीं है। ई-कॉमर्स कंपनी भारत में AmazonBasics ब्रांडेड TV पेश करती है। इसने Toshiba और Insignia TV बेचने के लिए BestBuy के साथ साझेदारी की है जो Amazon Fire TV सॉफ्टवेयर से संचालित हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि Amazon Fire TV Sticks, Fire TV Cube बेचता है, जो आपके TV को स्मार्ट बनाता है।

Alexa का मिलेगा सपोर्ट

Amazon पहले से ही डिस्प्ले और Fire TV डिवाइस विकसित कर रहा है, यह हाई टाइम था कि Amazon ने अपना TV लॉन्च किया जो Alexa से संचालित है। Amazon सबसे पहले TV को US में लॉन्च करेगी। यह टिप्पणी करना भी जल्दबाजी होगी कि क्या अमेज़न भारत और अन्य बाजारों में TV जारी करेगा। अगर Amazon भारत में अपने टीवी लॉन्च करता है तो यह Samsung, LG जैसी कंपनियों के लिए नया कॉम्पिटिटर बन जाएगा है।

Echo Show 8 के फीचर्स और स्पेरिफिकेशंस

जहां तक ​​Amazon के लेटेस्ट लॉन्च की बात है तो कंपनी ने हाल ही में Echo Show 8 2nd Generation पेश किया है। डिवाइस Echo Show 8 का अपग्रेड है, जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। दूसरी पीढ़ी के Echo Show 8 में 8-इंच की HD स्क्रीन, एक बेहतर 13-MP कैमरा, बैलेंस साउंड आउटपुट के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। डिवाइस एक माइक्रोफ़ोन, कैमरा कंट्रोल और आपकी वॉयस रिकॉर्डिंग को हटाने की क्षमता के साथ आता है।

इसके अलावा,Echo Show 8 2nd जनरेशन पीढ़ी Echo Show 10 का एक सस्ता ऑप्शन है, जिसे 24,999 रुपये की कीमत पर एक कुंडा डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। Echo Show 8 को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Back to top button