अमेजन इंडिया ने कहा, भारत हमारे लिए बेहतरीन बाजार

अमेजन इंडिया ने कहा कि भारत उसके लिए एक बेहतरीन कहानी बना हुआ है। इस अमेरिकी ई-रिटेलर की यह राय तब है जबकि उसका परिचालन घाटा लगातार बढ़ रहा है। दिसंबर में खत्म चौथी तिमाही में अमेजन का अंतरराष्ट्रीय परिचालन से नुकसान बढ़कर 91.9 करोड़ डॉलर (करीब 5500 करोड़ रुपये) से ऊपर पहुंच गया।

एक साल पहले समान अवधि में अमेजन का अंतरराष्ट्रीय कारोबार से परिचालन नुकसान 48.7 करोड़ डॉलर रहा था। हालांकि, इस अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री बढ़कर 18.03 अरब डॉलर तक पहुंच गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 13.96 अरब डॉलर रही थी।

बजट के बाद लाखों को इनकम टैक्स की नोटिस जारी

अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी ब्रायन ओल्सावस्काई ने निवेशकों को बताया कि भारत हमारे लिए अच्छी कहानी बना हुआ है। हमारा मानना है कि पिछले साल इसमें अच्छी वृृद्धि रही। वास्तव में पहले साल प्राइम प्रोग्राम में शामिल होने वाले भारतीय सदस्यों की संख्या दुनिया के किसी भी अन्य देश से अधिक रही है।’

Back to top button