अयोध्या की अद्भुत दिवाली: 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगी राम लला की नगरी

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार दिवाली अद्भुत और भव्य दृश्य देखने को मिलेगा। अयोध्या आज अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ेगा। अयोध्‍या 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगी। भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारी में अयोध्‍या नगरी दुल्‍‍‍‍हन की तरह सजाई गई है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में दीपोत्सव मनाने के लिए आएंगे। सरयू घाट को कई रंगों में सजाया गया है। घाटों को त्रेता युग की तरह चमकाया गया है।

अयोध्या में लगातार चतुर्थ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू के तट पर 5 लाख 51 हजार दीए जलाकर अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़ेंगे।

भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के पूरे दृश्य को 11 झांकियों के रूप में तैयार किया गया है। इन झांकियों को बनाने के लिए करीब 25 कारीगर 15 दिनों तक जुटे रहे। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस पूरे कार्यक्रम में राज्य मेला घोषित कर दिया है, जिससे यह आगे भी चलता रहे।

इस बार फाइबर की प्रतिमाए भी लगाई गई हैं जिसमें भगवान राम के तीर को पीले कलर में जगह दी गई है। इस दीपोत्सव को दुनिया के मानचित्र पर रखने के लिए सरकार पूरी कोशिश में हैं। अयोध्या का नजारा आज देखते ही बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button