29 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें क्या हैं तिथि और शुभ मुहूर्त

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 29 जनवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज से माघ मॉस शुरू हो रहा है। आज से माघ स्नान भी शुरू हो जायेगा। इसी के साथ ही प्रयागराज में एक माह का कल्‍पवास भी शुरू हो जाएगा। माघ मास में तीर्थ स्थानों पर स्नान से धन-संतान और मोक्ष तो प्राप्त होता ही है, साथ ही सुख और सौभाग्य भी प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मास में गंगा स्नान मात्र से ही भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आज शुक्रवार के दिन आप को माता लक्ष्मी, माँ दुर्गा तथा शीतला माता की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: माघ स्नान प्रारंभ।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 23 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया आश्लेषा नक्षत्र 27 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र आयुष्मान योग 17 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग कर्क में चंद्रमा 27 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 11 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 58 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 06 बजकर 33 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 30 जनवरी को प्रात: 07 बजकर 42 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 01 बजकर 47 मिनट से 30 जनवरी को तड़के 03 बजकर 21 मिनट तक।

आज माघ कृष्ण प्रतिपदा है। आज शुक्रवार के दिन आपको मां दुर्गा तथा माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए, यह आपके लिए अत्यंत कल्याणकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Back to top button