ऑल इंडिया बार एग्जाम फॉर्म की लास्ट डेट है करीब!

ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। हॉल टिकट 5 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से जरूरी डिटेल्स एंटर करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। इसके बाद आंसर-की रिलीज की जाएगी।
हर कोई इस वक्त दिवाली सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। हालांकि, स्टूडेंट्स के लिए इस वक्त एक अहम सूचना है। वह यह है कि ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक है। आगामी 16 नवंबर, 2023 को इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। अगर, आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो फिर बिना देरी किए अप्लाई कर दें। फेस्टिवल के बाद अप्लाई करने के लिए बेहद कम समय बचेगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.allindiabarexamination.com/images पर जाकर आवेदन करना होगा।
इस तारीख से ओपन होगी करेक्शन विंडो
16 नवंबर, 2023 को ऑल इंडिया बार एग्जाम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म होने के बाद कैंडिडेट्स को 17 नवंबर, 2023 तक फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को 19 नवंबर, 2023 तक फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा।
10 दिसंबर, 2023 को होगा एग्जाम
ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 1 दिसंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे। हॉल टिकट 5 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से जरूरी डिटेल्स एंटर करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर, 2023 को किया जाएगा।
एआईबीई 18 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
एआईबीई 18 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट allindiabarexanation.com पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर AIBE XVIII 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब क्रेडेंशियल्स के साथ खाते में लॉगिन करें। आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।





