अक्षय कुमार की पहल से शहीदों के लिए जमा हुए एक घंटे में 13 करोड़ रुपए

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के एक आइडिया ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की जिंदगी बदल दी है।अक्षय कुमार की पहल पर गृह मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ‘भारत के वीर’ पोर्टल की मदद से एक घंटे में अब तक का रिकॉर्ड दान मिला है।दरअसल, ‘भारत के वीर’ गाने की लांचिंग के दौरान की गई एक अपील पर देखते ही देखते एक घंटे के अंदर खजाने में 12.93 करोड़ रुपए जमा हो गए। कोष में दान करने वालों की इस प्रतिक्रिया की उम्मीद किसी को भी नहीं थी। आपको बता दें कि ‘भारत के वीर’ पोर्टल का उद्देश्य शहीद परिवारों के लिए आर्थिक सहायता जुटाना है। इसके जरिए कोई भी शहीदों के लिए अपनी तरफ से मदद कर सकता है।

लोगों की इस प्रतिक्रिया से उत्साहित अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘हमारे जवानों की तारीफ में जो भी कहा जाए, वह कम है। हम कुछ ही मिनटों में 12.93 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रहे। भारत के वीर ऐंथम लॉन्च के दौरान सपॉर्ट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।अक्षय कुमार ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी, एक घंटे में शहीदों के लिए इकट्ठा हुआ 12.93 करोड़ रुपय
शनिवार को दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में एक समारोह के दौरान ‘भारत के वीर’ ऐंथम की लॉन्चिंग की गई थी। इस ऐंथम को आवाज दी है कैलाश खेर ने। लॉन्चिंग के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार और गायक कैलाश खेर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।
बड़ी खुशखबरी: यूपी में मार्च तक आएगी भर्तियों की बहार, 2018 में 3.5 लाख पद भरने की तैयारी में सरकार
भारत के वीर एंथम के दौरान मंच पर मौजूद अक्षय कुमार और कैलाश खेर
गाने की लॉन्चिंग के दौरान अक्षय ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा शहीदों के परिवार के लिए आगे आकर दान करें। इसके बाद देखते ही देखते महज 60 मिनट में लगभग 13 करोड़ रुपए ‘भारत के वीर’ कोष में जमा हो गए।





