अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, खिलाड़ियों और पहलवानों की कर दी पेंशन बंद

लखनऊ. 2019 के चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है. इसी कड़ी में बयान-बाजियों का सिलसिला भी शुरु हो गया है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला करने के साथ पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार का जमकर गुणगान किया. मोहनलालगंज के खुजौली में आयोजित दंगल समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे अखिलेश यादव ने समर्थको को संबोधित करते हुए.सूबे की बीजेपी सरकार पर तंज कसा. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कुश्ती समाजवादी पार्टी से जुड़ा खेल है. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पहलवानों और खिलाड़ियों को सम्मानित करने का काम किया है. वही बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने खिलाड़ियों और पहलवानों को मिलने वाली पेंशन बंद कर दिया है.
बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि अभी तक अच्छे दिन नहीं आए हैं. इसी के साथ अखिलेश ने वर्तमान की योगी सरकार पर वार करते हुए कहा कि सरकार भले ही किसानों के कर्ज माफी के बड़े बड़े ऐलान कर रही हो लेकिन इसकी जमीनी हकीकत नजर नहीं आ रही है. बीआरडी हॉस्पिटल में हुई बच्चों की मौत पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरने का काम किया.
कानपुर में धार्मिक होर्डिंग फाड़े जाने के बाद 2 पक्षों में पथराव-फायरिंग, हुआ CO-इंस्पेक्टर सस्पेंड
अखिलेश यादव ने लखनऊ से आगरा तक बने एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किसानों को चार गुना मुआवजा देने का काम किया. उनकी सरकार बनने पर साइकिल से चलने वालों की दुर्घटना होने पर 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार अन्याय उत्पीड़न व धोखा देने का काम कर रही है. नोट बंदी पर केंद्र सरकार की पोल खुल गई है. नोटबंदी पर सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का हुआ है.





