अखि‍लेश यादव ने फेसबुक पर शेयर की लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन फोटो और कही ये बड़ी बात…

लखनऊ.सीएम योगी आदित्यनाथ 5 सितम्बर को लखनऊ मेट्रो को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंहभी मौजूद रहेंगे। इससे पहले ही सोमवार शाम पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव ने अपने फेसबुक पेज पर मेट्रो ट्रायल के दौरान की कुछ फोटोज शेयर की। साथ ही ल‍िखा, ”इंजन तो पहले ही चल दिया था, डिब्बे तो पीछे आने ही थे।” बता दें, अखि‍लेश ने 1 दिसम्बर 2016 को ट्रेन डिपो का लोकार्पण और ट्रायल रन का शुभारम्भ किया था।अखि‍लेश यादव ने फेसबुक पर शेयर की लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन फोटो और कही ये बड़ी बात...

मेट्रो के क्रेडि‍ट को लेकर सोशल मीडि‍या पर जंग

– गृहमंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ 5 सितंबर को लखनऊ मेट्रो का इनॉगरेशन करेंगे।
– एक दिन पहले से ही सोशल मीडि‍या पर इसका क्रेडि‍ट लेने की जंग जारी है।
– अखि‍लेश यादव 3 सितम्बर को मेट्रो टीम के साथ कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘लखनऊ मेट्रो’ जिंदगी आसान बनाएगी, लोगों को श्रीधरन जी और उस टीम की याद दिलाएगी जिसने हमारे इस सपने को सच कर दिखाया।
– सीएम योगी ने ट्वि‍टर पर मेट्रो का एक वीडि‍यो जारी करते हुए लखनऊवासियों को बधाई दी। 

”जनता की आंख में धूल झोंकने का बीजेपी का एक और करतब”

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ”बिना किसी काम के नाम कमाने की कला में भाजपा ने महारत हासिल कर ली है। पिछले पांच महीनो में भाजपा सरकार ने एक भी अपनी योजना का परिचय तक नहीं कराया, बल्कि समाजवादी सरकार ने जो योजनाएं लागू की थी उन्हें ही अपनी उपलब्धि बता रही है। इस संबंध मे ताजा उदाहरण मेट्रो रेल का दोबारा उद्घाटन कर जनता की आंख में धूल झोंकने का एक और करतब होगा।”

ये है लखनऊ मेट्रो के निर्माण और ट्रायल रन तक का सफर

-फरवरी 2013 में सीएम रहे अखिलेश यादव के बजट भाषण में लखनऊ मेट्रो की घोषणा हुई थी। शासन द्वारा 3 मई 2013 को मेट्रो सेल की यूनिट बनाई गई।
-27 जून 2013 को 23 किमी लंबे नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का मंजूरी दे दी गई ।8 नवम्बर 2013 को शासन ने एलएमआरसी यूनिट को परमिशन दे दी।
-25 फरवरी 2014 को मेट्रो मैन ई श्रीधरन यूपी सरकार के प्रधान सलाहकार नियुक्त हुए। 3 मार्च 2014 को अखिलेश यादव ने मेट्रो डिपो का शिलान्यास किया।
-27 सितम्बर 2014 को ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक निर्माण कार्य शुरू हुआ। 4 अक्टूबर 2016 ट्रांसपोर्ट नगर से मवईया तक ट्रैक वर्क का कार्य पूरा किया गया।

ये भी पढ़ें:- अभी अभी: BRICS में चारों तरफ गूंजी पीएम मोदी की गर्जना! बोले-सबके सब…!

-कुल 8 स्टेशन को एवरेज हर एक किलोमीटर पर एक मेट्रो स्टेशन है। इसमें टांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टैंड, मवैया, दुर्गापुरी और चारबाग स्टेशन शामिल हैं।
-मेट्रो की शुरुआत 2013 में की थी, लेकिन इस काम ने रफ्तार 2014 में पकड़ी। 3 साल में इसके ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया।
-20 नवम्बर 2016 ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो में ट्रेन का पहला सेट प्राप्त हुआ। 1 दिसम्बर 2016 को ट्रेन डिपो का लोकार्पण हुआ और ट्रायल रन का शुभारम्भ हुआ था।
-90 दिन दिन-रात लखनऊ मेट्रो के हुए ट्रायल में पास होने के बाद सीआरएस की मौजूदगी में स्पीड ट्रायल भी हुआ। पास होने पर मेट्रो के शुभारंभ की डेट तय हुई।
-लखनऊ मेट्रो रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। कुल साढ़े 8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Back to top button