अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

सीतापुर पहुंचकर चुनावी माहौल को गर्माते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसा। कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। सपनों को देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता। 2014 का उनका बयान याद करियेगा। लोकसभा में क्या दावा कर रहे थे और 2019 में तो बुआ भतीजे मिलकर प्रधानमंत्री की ही शपथ लेने जा रहे थे। कहा कि जनता का आर्शीवाद भाजपा के साथ है। हम लोग 300 से ज्यादा सीटे जीतेंगे।

उप मुख्यमंत्री शनिवार 11.45 पर सीतापुर पहुंचे और नगर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में जिले में स्थापित योजनाओं का लोकार्पण किया। 190 योजनाओं के लोकार्पण में जिले के सभी क्षेत्रों से जुड़ी सड़कें शामिल की गईं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले को गुणवत्तापूर्ण सड़कों की सौगात दी जा रही है। उन्होंने अपने उद्बोधन में सबका साथ और सबका विकास की बात कही। इस दौरान सांसद राजेश वर्मा, अशोक रावत, विधायक रामकृष्ण भार्गव, ज्ञान तिवारी, महेन्द्र यादव, शशांक त्रिवेदी, सुरेश राही, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा मौजूद रहे।

Back to top button