कैप्टन अमरिंदर के गढ़ में अकाली दल की रैली शुरू…

कैप्टन अमरिंदर के गढ़ में अकाली दल की रैली शुरू हो गई है। रैली के लिेए सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। पार्टी के मुख्य नेता प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल आदि रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रैली में भारतीय जनता पार्टी के नेता और वर्कर भी पहुंचे हैं। रैली में पहुंचने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया था। बठिंडा, संगरूर से रैली में पहुंचने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक वाया भवानीगढ़ रूट तय किया गया था। रोपड़, फतेहगढ़ साहिब से रैली में आने वाली ट्रैफिक सरहिंद बाईपास पटियाला से अर्बन अस्टेट, संगरूर बाईपास की ओर से रूट बनाया गया था।
जिला ट्रैफिक इंचार्ज करनैल सिंह के अनुसार संगरूर से आने वाली बड़ी गाड़ियों को नाभा रोड की तरफ डाइवर्ट कर दिया है। इसी तरह पटियाला, राजपुरा, सरहिंद, रोपड़ इलाके से आने वाली ट्रैफिक को अर्बन इस्टेट बाईपास रोड से पसियाणा पुल पहुंचने के बाद समाना की तरफ मोड़ा गया।





