एयरटेल अपने नए 499 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए दे रहा डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन

रिलाइंस जिया और वोडाफोन-आईडिया के बाद एयरटेल भी खास एंटरटेनमेंट प्लान लेकर आया है। इसके लिए कंपनी ने अपने तीन प्लान में बदलाव किया है। अब एयरटेल यूजर्सको अलग-अलग प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। एयरटेल के नए एंटरटेनमेंट प्लान 499 रुपये से शुरू होकर 2,798 रुपये में खत्म होते हैं। एयरटेल बिना किसी अतिरिक्त फीस के ओटीटी सेवाओं की सुविधा दे रहा है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए मूल प्लान की कीमत में थोड़ा बदलाव जरूरी किया है। देखिए एयरटेल के नए प्लान कैसे हैं।

Disney+ Hotstar वाले प्लान

499 रुपये वाला Plan

एयरटेल के 499 रुपये के प्लान में एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही 28 दिन तक रोजाना 3 जीबी डाटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा रोज 100 SMS भी फ्री मिलेंगे। पहले यही प्लान 448 रुपये का था।

 

699 रुपये वाला Plan

एयरटेल के 699 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्श और रोजाना 2 जीबी डेटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलेंगे। पहले यह प्लान 599 रुपये में मिल रहा था।

2,798 रुपये वाला Plan

365 दिन की वैलिडियी वाले इस प्लान की कीमत 2,798 रुपये है। इसमें एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्श और रोजाना 2 जीबी डेटा मिल रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे। पहले यह प्लान 2,698 रुपये का था।

अमेजन प्राइम और विंक म्यूजिक वाले प्लान

248 वाला प्लान

एयरटेल के 248 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही 25 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है, जो मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक मान्य होगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड गाने डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

299 वाला प्लान

इस प्लान में कंपनी 30 दिन के लिए अमेजन प्राइम का मोबाइल सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके साथ ही 30 दिन के लिए 30 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS करने की सुविधा भी मिलेगी।

Back to top button