Airtel ने 48 और 98 रुपये के इस प्लान से मचाया कोहराम, मिलेगी ये सुविधाएं

एयरटेल (Airtel) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो प्लान लॉन्च किए हैं. एक प्लान 48 रुपये का तो दूसरा 98 रुपये का है. दोनों डेटा प्लान हैं. इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं दी गई. 48 रुपये के प्लान में 3जीबी 3G/4G डेटा मिलेगा. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी. 98 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी, लेकिन इसमें कस्टमर्स को 6GB 3G/4G डेटा मिलेगा. इस प्लान में कस्टमर्स को अलग से 10 फ्री नेशनल मैसेज की सुविधा भी मिल रही है. ये प्लान उन कस्टमर्स के लिए बनाए गए हैं जो मंथली बजट डेटा प्लान देख रहे हैं, या फिर जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है. फिलहाल यह प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है. लेकिन, रिचार्ज कराया जा सकता है.

पिछले दिनों कंपनी ने अपने नए ग्राहकों के लिए 248 रुपये का स्पेशल प्लान लॉन्च किया था. यह प्लान केवल पहली बार और दूसरी बार रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसके तहत यूजर्स को रोजाना 1.4जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है. प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस दौरान लोकल, एसटीडी और रोमिंग अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री है. साथ में रोजाना 100 SMS की भी सुविधा मिल रही है.

तो इसलिए पर फेसबुक पर लग सकता है 35 हजार करोड़ का जुर्माना, सामने आई ये बड़ी वजह…

एयरटेल का इस तरह का प्लान पहले से भी उपलब्ध है. 29 रुपये के प्लान में 520MB 3G/4G डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. ठीक उसी तरह, 92 रुपये के प्लान के तहत 6जीबी 3G/4G डेटा मिलता है. हालांकि, इसकी वैलिडिटी 7 दिनों की है.

Back to top button