कोरोना वायरस के चलते AIMExpo 2021 हुआ रद्द

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कोरोनावायरस का कहर अब तक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल कोविड-19 के चलते कई ऑटोमोबाइल शो रद्द हुए हैं और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। अब हाल ही में 2021 में होने वाले American International Motorcycle Expo को भी अगले कोविड-19 महामारी की चिंता के चलते रद्द कर दिया गया है। आधिकारिक रूप से अमेरिकन मोटरसाइकिल शो को स्थगित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अगले साल इस शो का आयोजन नहीं किया जाएगा।

पिछले महीने कोरोना के चलते Tokyo Motorcycle Show का 48वां एडिशन भी रद्द कर दिया गया था। टोक्यो मोटरसाइकिल शो दुनिया में होने में वाला सबसे बड़ा मोटरसाइकिल इवेंट है। टोक्यो मोटरसाइकिल शो एसोसिएशन ने घोषणा कर बताया कि टोक्यो मोटरसाइकिल शो अगले साल, 2021 में होने वाला था लेकिन कोरोनावायरस महामारी के देखते हुए आयोजकों ने इसे रद्द करने का फैसला लिया है। आयोजकों को उम्मीद है कि इसका आयोजन अगले साल किया जाएगा।

पहले भी कोविड-19 महामारी की वजह से कई इंटरनेशल ऑटोमोबाइल शो रद्द हो चुके हैं। Milan में होने वाले यूरोप के सबसे लोकप्रिय EICMA show को रद्द कर दिया गया था। वहीं जर्मनी के कोलोन में होने वाले Intermot show को रद्द कर दिया गया था। वहीं यूके के मोटरसाइकिल लाइव शो को भी रद्द कर दिया गया था।

Back to top button