Google और CBSE के बीच हुआ करार, छात्रों को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के बाद परीक्षार्थी गूगल के प्लेटफार्म पर परीक्षा के नतीजे देख सकेंगे। गूगल ने जानकारी दी कि JEE की मुख्य परीक्षा से इसकी शुरुआत हुई है। अब CBSE अपने स्टूडेंट्स को गूगल के सर्च पेज पर परीक्षा के नतीजे देखने की सुविधा दे रहा है।

Google और CBSE के बीच हुआ करार, छात्रों को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

 

बयान में कहा गया है कि गूगल ने CBSE के साथ नजदीकी होकर काम करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि आंकड़ों को सुरक्षित तरीके से देखा जा सके। इसका मकसद सिर्फ गूगल पर परीक्षा के नतीजे देना है। यह सुविधा सिर्फ इस फीचर के लाइव रहने तक मिलेगी। इसके अलावा गूगल ने कुछ अतिरिक्त खूबियां भी जोड़ी हैं।

 

गूगल सर्च के प्रोडक्ट मैनेजर शिल्पा अग्रवाल ने कहा कि भारत में 1.5 मिलियन से अधिक स्कूलों में 260 मिलियन से ज्यादा छात्रों ने दाखिला लिया है। ऐसे में उनके पास अपनी पढ़ाई से संबंधित भरोसमंद और सटीक जानकारी पहुंचना जरूरी है। 

बड़ी खुशखबरी: अगले महीने से बैंक कर्मचारियों को मिल सकती है बढ़ी हुई सैलरी

 

इससे परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की तारीख, रजिस्ट्रेशन की तारीख, महत्वपूर्ण लिंक और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं गूगल सर्च पर उपलब्ध होंगी। GATE, SSC, CGL, CET और अन्य परीक्षाओं के लिए सर्च करते समय स्टूडेंट ये जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे।

 

Back to top button