उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू,  22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं इच्छुक युवा

उत्तराखंड के कुमाऊं में वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 है। सेना में जाने के इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

पिथौरागढ़ के सेना भर्ती कार्यायल से मिली जानकारी के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवदेन से पहले अपने दस्तावेज एवं प्रमाणपत्र डिजी लॉकर अकाउंट खोल कर प्राप्त कर लें। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड और दसवीं के प्रमाण पत्रों का उपयोग कर सकता है। 

इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का शुल्क 250 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, भीम एप या अन्य किसी माध्यम से जमा कर सकता है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को पंजीकृत तभी माना जाएगा जब उसके शुल्क का ऑनलाइन भुगतान सफलतापूर्वक हो गया हो और अनुक्रमांक भी जरनेट हो गया हो। 

Back to top button