Agni 5 भारत की सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल! कांपा चीन आधी दुनिया कब्जे में

भारत ने गुरुवार सुबह अपनी सबसे एडवांस्ड अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर दिया है। 5000 से 5500 किमी की दूरी तक वार करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल, भारत की सबसे एडवांस्ड मिसाइल है। न्यूकलियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम ये मिसाइल ऐसे ही मौत का सामान नहीं कहलाती। पूरी तरह स्वदेशी अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल को डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक कर बनाया है। अग्नि प्रोजेक्ट की कमान संभालने वाली डीआरडीओ की महिला वैज्ञानिक और अग्नि प्रोग्राम की प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर टेसी थॉमस की टीम ने इस मिसाइल को तैयार किया है।

अग्नि-5 को अब तक की सबसे एडवांस्ड मिसाइल माना जा रहा है। इस मिसाइल में रिंग लेसर गायरो बेस्ड इनरशियल नेविगेशन सिस्टम (रिन्स) और अत्याधुनिक आर सटीक माइक्रो नेविगेशन सिस्टम (मिंस) तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इससे मिसाइल को लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने में मदद मिलती है। इस मिसाइल का निशाना इतना सटीक है 10 से 80 मीटर के दायरे में रखे गए किसी भी लक्ष्य को कई हजार किलोमीटर दूर से बिल्कुल सटीक निशाना बना सकती है।
कैसे करती है काम: एक बार लांच होने के बाद 50,000 किलो वजनी अग्नि-5 मिसाइल सबसे पहले धरती से 100 KM की पूर्ण ऊंचाई पर पहुंचती है। उसके बाद ये मिसाइल अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने लगती है। गुरुत्वाकर्षण की वजह से अग्नि-5 की रफ्तार और अधिक बढ़ जाती है। टर्मिनल फेस (धरती पर लौटते) के वक्त की रफ्तार 24 मैक यानि लगभग 29,635 किमी प्रति घंटा हो जाती है। इस वजह से मिसाइल का तापमान भी 400 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है। हालांकि, इतनी गर्मी के बावजूद भी इस मिसाइल में विस्फोट नहीं होता, क्योंकि स्वदेशी कार्बन परत की मदद से मिसाइल के अंदर वारहेड का तापमान ज्यादा से ज्यादा 50 डिग्री तक ही पहुंचता है।
खुशखबरी: GST काउंसिल की बैठक जारी, पेट्रोल-डीजल के अलावा 50 चीजें हो सकती हैं सस्ती
पांचवा सफल परीक्षण: भारत ने अब तक अग्नि-5 के 5 परीक्षण कर लिए हैं और सभी परीक्षण सफल रहे हैं। अग्नि-5 का सबसे पहला परीक्षण 19 अप्रैल, 2012 को इसका हुआ था। इसके बाद 15 सितंबर, 2013 को दूसरा, 31 जनवरी, 2015 को तीसरा, 26 दिसंबर, 2016 को चौथा और 18 जनवरी, 2017 को इसका पांचवा परीक्षण किया गया। सूत्रों ने बताया कि अग्नि श्रृंखला का यह सबसे आधुनिक मिसाइल है, जिसमें नेविगेशन, गाइडेंस, वॉरहेड और इंजन से जुड़ी नई तकनीकों को शामिल किया गया है। देश में विकसित कई तकनीकों का इस मिसाइल में सफल परीक्षण किया गया।
अग्नि-5 में क्या है खास
- 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता
- 1.5 टन परमाणु बम ले जाने में सक्षम
- 17 मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी
- करीब 50,000 टन है वजन
- मैक-24 यानि 29,635 किमी प्रति घंटे की घातक रफ्तार
- 10-80 मीटर के दायरे में सटीक निशाना लगाने की ताकत





