इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अवमानना मामले में जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
इस मामले में आयोग ने उन्हें 25 सितंबर को पेश होने को कहा है।
इसे भी पढ़े: ईरान पर अमेरिका ने नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की
पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आदेश आयोग ने तहरीक-ए-इंसाफ के नेता और पार्टी के संस्थापकों में से एक अकबर एस बाबर की याचिका पर अदालत की अवमानना पर सुनवाई करते हुए दिया।





