अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना झेलने के बाद, पाकिस्तान ने ध्वस्त की गई मंदिर का दोबारा कराया निर्माण…

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना झेलने के बाद पाकिस्तान सरकार द्वारा आखिरकार बीते दिनों ध्वस्त की गई मंदिर का दोबारा निर्माण कराकर हिंदू समुदाय के लोगों को सौंप दिया गया है. पाकिस्तान सरकार ने सोमवार के दिन कहा कि उन्होंने भीड़ द्वारा पिछले हफ्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त किए गए एक मंदिर को मरम्मत के बाद हिंदू समुदाय को सौंप दिया गया है. इस मामले में अबतक कुल 90 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में बुधवार के दिन गणेश मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया और हिंदू देवी देवताओं के मूर्तियों को खंडित कर दिया. गुस्साई भीड़ ने लाठी, डंडे, हथियारों से मंदिर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया और मंदिर के एक हिस्से को भी जला दिया.

इस घटना के बाद भारत सरकार द्वारा कड़ा विरोध जताया गया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को खूब आलोचना का सामना करना पड़ा. ऐसे में पाकिस्तान सरकार द्वारा वादा किया गया था कि हिंदू मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण कराकर हिंदू समुदाय को सौंप दिया जाएगा. ऐसे में इमरान खान की सरकार द्वारा इस मंदिर को बनवाकर अब हिंदू समुदाय को सौंप दिया गया है.

बता दें कि इस मामले में एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं सरकार ने मंदिर के लिए मूर्तियां बनाने के लिए हैदराबाद के मजदूरों को काम पर लगाया है. बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने इस घटना की निंदा की है और कहा कि यह शर्मनाक हमला है.

Back to top button