बेटी की शादी कहीं और करने के बाद पिता ने प्रेमी के साथ ऐसा किया…

जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम में आॅनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। लड़की के पिता और दो चाचाओं ने प्रेमी युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृतक युवक अशोक सिंह अहमदाबाद रहता था और अवकाश के लिए एक सप्ताह पहले अपने घर लौटा था। इसका यहां रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था।

बेटी की शादी कहीं और करने के बाद पिता ने प्रेमी के साथ ऐसा किया...

यह दोनों छह माह पहले घर से भाग गए थे, लेकिन लड़की के पिता ने इन्हें ढूंढ लिया और लड़की को वापस ले आए। तीन माह पहले लड़की की शादी किसी और से कर दी गई और अशोक काम के लिए गुजरात चला गया।

मृतक युवक के परिजनों के अनुसार मंगलवार रात लड़की के पिता दीप सिंह और दो चाचा उनके घर आए। उनके हाथ में पिस्तौल थी। उस समय अशोक घर पर नहीं था, इसलिए वे लौट गए। बाद में रात दस बजे दीप सिंह ने अशोक को फोन कर बुलाया।

ममता ने लगाई रोक, सीएम योगी ने हटाई! बोले- दुर्गा विसर्जन…!

अशोक ने मिलने से मना कर दिया तो यह सभी उस स्थान पर चले गए जहां अशोक रूका हुआ था। युवक ने काफी संघर्ष किया, लेकिन मुकाबाल नही कर पाया और लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button