शादी के 18 साल बाद शख्स ने कराया टेस्ट, सामने आया ऐसा रिजल्ट, पत्नी बेहोश

कहा जाता है कि ज़िंदगी का सारा सच सामने न आए, तो बेहतर होता है. अगर आप सब कुछ जान जाएंगे, तो जीा मुश्किल हो जाएगा. एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उसने सिर्फ एक डीएनए टेस्ट कराकर अपनी बसी-बसाई ज़िंदगी को उजाड़ लिया. टेस्ट के रिजल्ट को देखने के बाद उसे समझ ही नहीं आ रहा है कि वो ऐसा क्या करे कि उसकी शादी बची रह जाए.
पति-पत्नी का संबंध ऐसा है, जो भरोसे की नींव पर टिका रहता है. अगर इस पर ज्यादा तर्क-वितर्क न किया जाए, तो रिश्ता लंबा चलता है लेकिन अगर इसमें इक्वेशन बिठाए जाने लगें, तो कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जो ज़िंदगी तबाह कर देता है. एक शख्स ने बताया अपनी करीब 20 साल की जान-पहचान और 18 साल की शादी को उसने एक झटके में खराब कर दिया, वो भी एक डीएनए रिपोर्ट की वजह से.
अच्छा-खासा चल रहा था परिवार
शख्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी ज़िंदगी के बारे में कुछ ऐसा बताया, जो वायरल हो गया. दो बच्चों के पिता इस शख्स ने बताया कि उनकी शादी को 18 साल हो चुके हैं और वो अपनी पत्नी को पिछले 20 सालों से जानता है. उन्होंने एक साथ बिजनेस शुरू किया और सालभर में शादी कर ली. हालांकि इसी के बाद झगड़ा हुआ और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए, वो बात अलग है कि थोड़े ही दिनों में वे फिर साथ रहने लगे. इसी बीच पत्नी ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और उनका परिवार भी पूरा हो गया.
20 सालों का रिश्ता झटके में तबाह …
दिक्कत तब हुई, जब पति ने डीएनए टेस्ट करा लिया. टेस्ट के रिजल्ट के मुताबिक जिन जुड़वां बच्चों को वो अपना मान रहा था, वो उसके हैं ही नहीं. उनका बायलॉजिकल फादर कोई और है. शख्स से जानने के बाद से सदमे में है. इतना ही नहीं उसकी पत्नी को जब ये पता चला कि पति को ये बात पता चल चुकी है, तो उसके भी होश उड़ गए. हालांकि उसने अपनी गलती मानी और पति को बताया कि थोड़े दिनों के सेपरेशन के दौरान ही वो प्रेग्नेंट हुई थी.





