अफगानिस्तान के आर्मी कैंप पर हुआ आत्मघाती हमला, 4 की मौत

अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में शनिवार को एक आर्मी कैंप को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए.
इसे भी पढ़े: अमरीका ने नौसेना अभ्यास में शामिल किया ये शक्तिशाली विमानवाहक पोत
समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, ‘एक तालिबानी आतंकवादी ने विस्फोटकों से भरी कार सैन्य शिविर में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसे पहचान लिया गया और सुरक्षाबलों ने शिविर के बाहर ही उसे गोली मार दी. लेकिन उसके साथ आए दो और आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.’ उन्होंने बताया, ‘मृतकों में तालिबान के तीन आतंकवादी और एक सुरक्षाकर्मी है.’ तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.





