आदिल के परिजनों और सरकार में बनी सहमति, पोस्टमार्टम के बाद अब होगा अंतिम संस्कार

जयपुर। सरकार आैर आदिल के परिवार के बीच बीती रात तीन बजे बनी सहमति के बाद पोस्टमार्टम करवाकर आदिल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अब सोमवार को शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शहर के रामगंज इलाके में हुई हिंसा में आदिल की मौत हो गई थी। 
आदिल के परिजनों और सरकार में बनी सहमति, पोस्टमार्टम के बाद अब होगा अंतिम संस्कार

जानिए और इस बारे में…

– रामगंज में हुई हिंसा में मरने वाले मोहम्मद रईस उर्फ आदिल (22) का सोेमवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। सरकार और आदिल के परिवार में सहमति बन गई। देर रात 2:30 बजे मुस्लिम फोर्म के पदाधिकारियों और प्रशासन के बीच समझौता वार्ता हुई। इसमें आदिल के पोस्टमार्टम सहित अन्य मांगों पर सहमति बन गई। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस-प्रशासन ने समझौते के बारे में यह कहा

– मृतक के परिजनों को दस लाख रु. का मुआवजा दिया जाएगा। नौकरी के लिए रिव्यू किया जाएगा। पुलिस के खिलाफ धारा 302 में एफआईआर दर्ज होगी और जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
– वहीं चारा थाना क्षेत्रों में जारी कर्फ्यू सोमवार को चौथे दिन भी जारी है। हालात की समीक्षा के बाद इस पर निर्णय किया जाएगा। इन इलाकों में इंटरनेट सेवा अभी भी बंद है, लेकिन 23 थाना इलाकों में से अब 9 में मोबाइल इंटरनेट सुविधा बहाल कर दी गई जबकि 14 थाना इलाकों में सोमवार रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

यहां इंटरनेट सोमवार को रहेगा बंद

– नॉर्थ जिले में कोतवाली, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, गलता गेट, रामगंज, सुभाष चौक, ब्रह्मपुरी, जालूपुरा, संजय सर्किल, माणक चौक नाहरगढ़ इलाके में। ईस्ट जिले में लालकोठी, ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्शनगर मोतीडूंगरी इलाके में।

इन इलाकों में स्कूल बंद

– कर्फ्यू प्रभावित इलाकों में स्कूल सोमवार को बंद रहे। कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिन स्कूलों में परीक्षाएं हैं, वे खुलेंगे और छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने की छूट रहेगी।

यह थी आदिल के परिजनों की मांग

मांग 1 : भीड़ के खिलाफ मुकदमे वापस लिए जाएं।
2: परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा नौकरी दें।
3: फायरिंग करने वालों को निलंबित किया जाए।

रात 2:30 बजे ऐसे हुई सुलह

– दिन में मृतक आदिल के परिजनों ने पुलिस कमिश्नरेट तक रैली निकालने की योजना बनाई, लेकिन अनुमति नहीं मिली। रामगंज थाने में समझौता वार्ता हुई। सहमति नहीं बनी। रात 12 बजे मंत्री यूनुस खान के साथ फिर समझौता वार्ता हुई, लेकिन फेल रही। रात 2:30 बजे आदिल के पोस्टमार्टम सहित अन्य मांगों पर सहमति बन गई।
 
Back to top button