ADC ने शेयर की नदी पार करते परिवार की फोटो, तेज बहाव में बह चुके कई

पंचकूला (हरियाणा). पंचकूला से 46 किलोमीटर दूर मोरनी में भोज कोठी पंचायत है। इस पंचायत के तहत 20 से ज्यादा गांव हैं और वहां पर 3 हजार से ज्यादा जनसंख्या है। ये एरिया हिमाचल के बॉर्डर से लगता हुआ है। इसके अलावा हिमाचल के बॉर्डर पर काटली पंचायत, जामुन की सैर पंचायत और सुरला जनौट पंचायत आती हैं। तीनोें पंचायतों में 14 हजार से ज्यादा जनसंख्या हैं। यहां रहने वाले परिवारों को कहीं भी जाना हो तो रोजाना नदी पार करनी पड़ती है।

– बारिश के मौसम में घग्गर नदी में कई फीट पानी से गुजरना पड़ता है।
– भोज कोठी के सरपंच खेमराज ने बताया कि कई बार लोग नदी में अचानक तेज पानी आने पर लोग बह चुके हैं। अभी तक तीन लोगों की घग्गर के नदी में डूबने से मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़े: अभी अभी: देश का मान बढ़ाने वाली इस बड़ी महिला खिलाड़ी की लाश मिली रेलवे ट्रैक पर, पूरे देश में मचा हडकंप
एडीसी ने शेयर की जान जोखिम में डाल नदी पार करते परिवार की फोटो
– पंचकूला के एडीसी राजेश जोगपाल ने भोज कोठी स्थित घग्गर नदी की तीन फोटो अपने – फेसबुक पेज पर शेयर की है। इसमें नदी से एक परिवार गुजर रहा है, जिसमें एक पिता अपने करीब साल भर के बच्चे को गोद में लिया हुआ है और उसके साथ उसके दो बेटे और पत्नी नदी को पार कर रहे हैं।
– इस पर एडीसी ने लिखा है कि हरियाणा के 50 साल पूरे होने के बाद कम से कम विकास का एक हिस्सा मोरनी जैसे पहाड़ी एरिया की ओर से भी जाना चाहिए, यहां अभी भी लोग एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए नदी से गुजरते हैं।





