शूटिंग के दौरान अभिनेता राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक, मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट

सुपरहिट आशिकी फिल्म से अपनेकरियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं। एक्टर करगिल में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

मुंबई। सुपरहिट आशिकी फिल्म से अपनेकरियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं। एक्टर करगिल में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

बता दें कि, इस साल की शुरुआत में पिंकविला को दिए एक इंटरव्‍यू राहुल ने सुर्खियों से दूर रहने के बारे में राज खोला था। उन्‍होंने कहा कि वो पहले से ना तो स्टार बनना चाहते थे और वो ना ही स्टारडम के पीछे थे मैं चला गया और यह मेरी पसंद थी।

आज हैं राखी सावंत जन्मदिन, दर्द से भरी है राखी सावंत की रियल लाइफ

इसमें फिल्‍म उद्योग का कुछ लेना- देना नहीं था। चाहे यह विशेषाधिकार हो या अभिशाप, मैं फिल्‍म उद्योग में इसलिए नहीं आया क्योंकि मैं स्टार या अभिनेता बनना चाहता था। वो स्टारडम के पीछे नहीं हैं, लेकिन वो सिर्फ अपने प्रोजेक्ट के जरिए प्रासंगिक बने रहना चाहते हैं।

Back to top button