वास्तु शास्त्र के अनुसार: आपके जूते बदल सकते हैं आपकी किस्मत करें ये… उपाय

कई बार हमारी लाख कोशिशों के बाद भी हमारे हाथ सफलता नहीं लगती है। हमारा हर काम असफल होने लगता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोग इसके पीछे का कारण वास्तु दोष को मानते हैं। माना जाता है कि कई बार लोग जूते को देखकर भी सामने वाले व्यक्ति को जज करने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति की कुंडली का आठवां भाव पैरों के तलवों से जुड़ा होता है। जूते भी इसका अहम हिस्सा होते हैं। कहा जाता है कि कई बार जूते भी आपकी किस्मत बदल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में। हालांकि, वास्तु की इन टिप्स को बताने का यह मतलब नहीं है कि हम इनका समर्थन करते हैं। इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं हैं। यह केवल जानकारी मात्र है।

1. किसी को जूते कभी भी गिफ्ट नहीं करने चाहिए। वहीं, किसी ने गिफ्ट में जूते लेने भी नहीं चाहिए।

2. अगर आप पुराने या फटे जूते पहनकर नौकरी ढूंढने जाते हैं तो आपको असफलता हाथ लगती है। ऐसे में इस दौरान केवल सही या नए जूते ही पहनने चाहिए।

3. अगर आप अपने ऑफिस या कार्यक्षेत्र में भूरे रंग के जूते पहनते हैं तो आपके कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं।

4. हमेशा ध्यान रखें कि जूते या चप्पल पर चमक रहनी चाहिए। यह सामने वाले व्यक्ति पर आपके व्यक्तित्व की छाप छोड़ने में मदद करती है।

5. जब भी आप कहीं बाहर से आएं तो अपने जूते-चप्पल इधर-उधर न फेकें। इस तरह के लोगों को उनके दुश्मन बहुत परेशान करते हैं। साथ ही कार्यों में भी परेशानियां आती हैं।

Back to top button