राशि के अनुसार इस तरह करें गणेश जी की पूजा, पूरी होगी सारी मनोकामनाएं…



मेष

इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की पूजा करनी चाहिए। “ॐ वक्रतुण्डाय हुं” मंत्र का जाप करें और छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

वृष

इस राशि के लोगों को विनायक स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। “ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं” का जाप करें। मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

मिथुन

इस राशि के लोगों को लक्ष्मी-गणेश की आराधना करनी चाहिए। “ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानायं स्वाहा” मंत्र का जाप करें। मूंग के लड्डू, लाल फल लका प्रसाद चढ़ाएँ।

कर्क

इस राशि के लोगों को एकदंत की अर्चना करनी चाहिए। “ॐ एकदंताय हुं” का जाप करें और मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर का प्रसाद चढ़ाएँ।

सिंह

इस राशि के लोगों को लंबोदर गणेश का पूजन करना चाहिए। “ॐ लंबोदराय नम:” मंत्र का जाप करें। छुआरा प्रसाद में चढ़ाएँ।

कन्या

इस राशि के लोगों को गजानन का पूजन शुभ रहेगा। “ॐ गं गणपतयै नमः” मंत्र का जाप करें और हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश का प्रसाद चढ़ाएँ।

तुला

इस राशि के लोगों को शक्तिविनायक का अर्चन करना चाहिए। “ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं” मंत्र का जाप करें। प्रसाद में मिश्री, लड्डू और केला चढ़ाएँ।

वृश्चिक

इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की साधना करना चाहिए। “ॐ वक्रतुण्डाय हुं” मंत्र का जाप करना चाहिए। छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

धनु

इस राशि के लोगों को हरिद्रारूप की पूजा करनी चाहिए। “हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा” मंत्र का जाप करें और मोदक व केले का प्रसाद चढ़ाएँ।

मकर

इस राशि के लोगों के लिए लम्बोदर रूप शुभ हैं। “ॐ लम्बोदराय नमः” मंत्र का जाप करें। मोदक, किशमिश, तिल के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएँ।

कुंभ

कुंभ राशि के लिए सर्वेश्वर रूप कल्याणकारी हैं। “ॐ सर्वेश्वराय नमः” मंत्र का जाप करें। प्रसाद में गु़ड़ के लड्डू व हरे फल चढ़ाएँ।

मीन

इस राशि के लिए सिद्धि विनायक पूजनीय हैं। “ॐ सिद्धि विनायकाय नमः” मंत्र का जाप करें। बेसन के लड्डू, केला, बादाम का प्रसाद चढ़ाएँ।

Back to top button