रक्षाबंधन पर राशि अनुसार अपनी बहन को दें ये गिफ्ट, जिन्दगी में कभी नही होगी पैसो की कमी

इस बार रक्षा बंधन का त्यौहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा और आज हम आपको बताएंगे कि राशि अनुसार आप अपनी बहन को क्या गिफ्ट करेंगे तो आपके घर सुख समृद्धि आने के साथ साथ भाई – बहन में प्यार भी बढ़ेगा –

मेष राशि – मेष राशि के लोगो पर मंगल गढ़ का प्रभाव है इसी वजह से ही उन्हें अपनी बहन को लाल रंग के कपड़े कपड़े गिफ्ट में दे या इलेट्रोनिक आइटम गिफ्ट में दे।

वृषभ राशि – वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह हैं।ऐसे में वृषभ राशि वाले लोग अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन कोई ब्रांडेड परफ्यूम दे सकते हैं जिसकी सुगंध उन्हें काफी पसंद हो। या फिर कोई शोपीस दे सकते हैं जो संगमरमर का बना हो। 

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध देवता हैं। ऐसे में राखी पर आप अपनी बहन को उनकी पढ़ाई लिखाई से जुड़ी कोई खास चीजें दे सकते है। ऐसे में उन्हें कोई बुक या फिर पैन गिफ्ट में दे।

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा का गहरा प्रभाव पड़ता हैं। इसीलिए भाई राखी के दिन अपनी बहन को इस प्रभाव से बचाने के लिए चांदी से बने कोई ज्वेलरी या हीरे- मोतियों से बनी कोई चीज गिफ्ट में दें।

सिंह राशि – सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्य देवता हैं।सिंह राशि के जातक अपनी बहनों को सोने से बने कोई आभूषण दे सकते है। इसके अलावा आप उन्हें लकड़ी से बनी या फिर कोई सुनहरे रंग की चीज दे। 

 कन्या राशि – कन्या राशि के देवता बुध है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन कन्या राशि के जातक अपने बहनों को हरे रंग की कोई चीज या फिर कोई किताब गिफ्ट में दे सकते है। 

तुला राशि – तुला राशि के जातकों पर शुक्र देवता का प्रभाव रहता है। इस रक्षाबंधन भाई अपनी बहनों को सजने संवरने का सामान गिफ्ट करें। या फिर उनकी पसंद के कपड़े या ज्वैलरी उन्हें गिफ्ट में दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के देवता मंगल है इसलिए इस राशि वाले भाई अपनी बहनों को लाल रंग से बनी कोई भी चीज दे सकते हैं या फिर सोने से बने कोई ज्वैलरी गिफ्ट में दे सकते है।

धनु राशि – धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देवता हैं जिसका प्रभाव इस राशि के जातकों पर काफी गहरा होता है। इसलिए इस राशि वाले भाई अपनी बहन को राखी के दिन पीले रंग से जुड़े किसी भी तरह के कपड़े गिफ्ट में दे सकते है। 

सुनकर चौक जाएगे, जो रखते है भगवान में आस्था उनकी आयु होती है बेहद कम, जानें क्यों?

मकर राशि – मकर राशि के जातकों पर ग्रह शनि का गहरा असर रहता है। इसलिए इस राशि वाले भाई अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी चीजें जैसी मोबाइल, लैपटॉप या फिर कोई दूसरी इलेक्ट्रॉनिक आइटम गिफ्ट कर सकते है।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के स्‍वामी ग्रह शनि हैं। इसलिए इस राशि के भाई अपनी बहनों को नीले या फिर काले रंग के कोई कपड़े या फिर कोई दूसरी चीजे गिफ्ट में दे सकते हैं।

मीन राशि – मीन राशि वाले जातकों के स्वामी गुरु हैं। इसलिए इस राशि वाले भाई अपनी बहनों को सोने से बने कोई आभूषण दे सकते हैं या फिर पील रंग के कपड़े दे उन्हें इस रक्षाबंधन खुश कर सकते हैं।

Back to top button