विवाह पंचमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हर समस्या का होगा समाधान

आज विवाह पंचमी है। यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता जानकी परिणय सूत्र में बंधे थे। इस दिन मिथिला समेत देश के सभी हिस्सों में राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस शुभ अवसर पर देशभर में स्थित मंदिरों में भगवान श्रीराम और माता जानकी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी भगवान श्रीराम की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो विधि-विधान से राम जी और माता जानकी की पूजा करें। साथ ही पूजा के पश्चात राशि अनुसार दान करें।

राशि अनुसार दान

मेष राशि के जातक विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा करें। पूजा में उन्हें लड्डू अर्पित करें। अर्पित लड्डू को साधकों के मध्य वितरित करें।

वृषभ राशि के जातक विवाह पंचमी पर राहगीरों के मध्य दूध, दही, माखन और मिश्री का दान करें।

मिथुन राशि के जातक विवाह पंचमी पर विवाहित महिलाओं के मध्य हरे रंग की साड़ी का दान करें।

कर्क राशि के जातक विवाह पंचमी पर चावल, चीनी, नारियल फल का दान करें।

सिंह राशि के जातक विवाह पंचमी पर मूंगफली और गुड़ का दान करें। साधक गुड़ से निर्मित चिक्की का भी दान कर सकते हैं।

कन्या राशि के जातक विवाह पंचमी पर गौ माता की सेवा करें। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को श्रृंगार की वस्तुएं भेंट करें।

तुला राशि के जातक विवाह पंचमी पर जरूरतमंदों को सफेद रंग के कपड़े दान में दें। साथ ही मौसमी फलों का भी दान कर सकते हैं।

धनु राशि के जातक विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और माता जानकी को बेसन के लड्डू अर्पित करें। अर्पित प्रसाद को भक्तों के मध्य वितरित करें।

मकर राशि के जातक विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद पाने हेतु गरीबों के मध्य काले कंबल और जूते का दान करें।

कुंभ राशि के जातक विवाह पंचमी पर जरूरतमंदों के मध्य उड़द दाल से निर्मित खिचड़ी बनाकर वितरित करें।

मीन राशि के जातक विवाह पंचमी पर विधि-विधान से भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा करें। पूजा के पश्चात, राहगीरों के मध्य केसर युक्त दूध वितरित करें।

Back to top button