रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने तैनात की लंबी दूरी की मारक मिसाइलें

अमेरिका की ओर से आ रहे सैन्य कार्रवाई के संकेतों के बीच उत्तर कोरिया अपनी सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर रहा है. दक्षिण कोरिया और अमेरिका की खूफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि उत्तर कोरिया ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर से मिसाइलें निकालकर उन्हें राजधानी प्योंगयांग में तैनात किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की कई मिसाइलों को राजधानी प्योंगयांग के रॉकेट फैसिलिटी से मूव किया गया है.According to reports, North Korea

दक्षिण कोरिया के कोरियन ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने अटकलों के बीच शुक्रवार को सूचना दी थी कि नॉर्थ कोरिया अधिक उत्तेजक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. रॉकेट फैसिलिटी से मूव की गई अधिकांश मिसाइलें मध्यम और लंबी दूरी की हो सकती हैं. हालाकि दोनों ही देशों ने किसी भी तरह से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से 10 अक्टूबर को उकसावे की कार्रवाई हो सकती है. जापान में इसी दिन से निचले सदन के लिए चुनावी कैंपेन भी शुरू हो रहा है. इसके अलावा दक्षिण कोरिया के अधिकारी यह आशंका भी जता चुके हैं कि उत्तर कोरिया स्थानीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस पर और ज्यादा उत्तेजक कार्रवाई कर सकता है.

इसे भी पढ़े: कुवैत जेल में बंद 15 भारतीयों का मृत्युदंड उम्रकैद में तब्दील- सुषमा स्वराज

इससे पहले उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने आरोप लगाया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके देश के खिलाफ युद्ध घोषित किया है और प्योंगयांग को अपने हवाई क्षेत्र में अमेरिकी बमवर्षक विमानों को मार गिराने का अधिकार देता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हो ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरी दुनिया को स्पष्ट रूप से यह याद रखना चाहिए कि अमेरिका ने हमारे देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है.’’

Back to top button