पेट की चर्बी हो जाएगी गायब, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें ये 3 काम

आजकल बढ़ते वजन से हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। लोग बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए सभी तरह के जतन करते हैं। हालांकि, अनियमितिता की वजह से वजन कम करने में उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप कम कैलोरीज वाली डाइट लें। साथ ही एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान दें।

विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ते वजन को नियंत्रित करना इतना भी मुश्किल नहीं है। बशर्ते,  इसके लिए नियमित और संतुलित आहार के साथ-साथ पैदल चलना जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आप इन ट्रिक्स को अपना सकते हैं। इससे बढ़ते वजन को कम करने में बहुत जल्द आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं-

पैदल जरूर चलें

विशेषज्ञ वजन कम करने के लिए वाकिंग की सलाह देते हैं। समय के अभाव के चलते लोग वाकिंग नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी इनमें शामिल हैं, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको जब भी मौका मिले, तो आप वॉक जरूर करें। इसके लिए आप अपनी बॉलकनी और ऑफिस के कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही घर से बाहर निकलने वक्त भी वाकिंग का सहारा ले सकते हैं।

वर्कआउट से पहले कॉफी पिएं

जिम ट्रेनर हमेशा वर्कआउट करने से पहले कॉफी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है जो वर्कआउट के दौरान मूड स्विंग करता है। जबकि बार-बार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। कॉफी पीने से कैलोरी बर्न होती है जो वजन कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

खुशबू सूंघें

विशेषज्ञों की मानें तो एसेंशियल ऑयल्स की खुशबू को सूंघने से मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप दालचीनी, अंगूर के बीज और पुदीने की खुशबू को सूंघ सकते हैं। आप इनके ऑयल की खुशबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई तरह के खाने-पीने की चीजों में न्यूरोट्रांसमीटर्स होते हैं, जिसे गाबा कहा जाता है।

ये पाचन तंत्र को धीमा करते हैं और तनाव को दूर करने में सहायक होते हैं। आप किशमिश का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए किशमिश को धीरे-धीरे चबाकर खाना है। अगर आप इन ट्रिक्स को अपनाते हैं, तो आप मोटापे से जल्द निजात पा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें

Back to top button