Aaj ka rashifal 2018: श्री गणेश जी की कृपा से होंगे सरे काम, करें ये उपाए

पंडित राज रामचंद्र शास्त्री
फलितकर्ता
इंदौर (मध्य प्रदेश)
हम भाग्य के ज्ञाता है
भाग्य विधाता नही
*संभावित राशिफल 3-10- 2018
मेष :
via
आज आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। आज दौड़धूप अधिक होगी। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।
वृषभ :
via
आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।
मिथुन :
via
आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।
कर्क :
via
आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।
सिंह :
via
आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। चिंता रहेगी। आज निवेश शुभ रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग करेंगा।
कन्या :
via
आज आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम मे रहें। आपके लिए अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आपका पुराना रोग उभर सकता है। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आप धैर्य रखें।
तुला :
via
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। नई योजना बनेगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें।
वृश्चिक :
via
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी। इन दिनों आपके लिए कईं मौके निकल रहे हैं। धन संचय होगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु :
via
आज आपका आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी गुस्से पर काबू रखिए। कारोबार मे निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है।
मकर :
via
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा, जो आपको परेशान कर सकता है, कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। खर्चों में इजाफा होगा।
कुंभ :
via
आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। आज आपको उपहार और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा।
मीन :
via
आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

Whatsapp 9179913000
 श्री भूतेश्वर महादेव,माता वैष्णो देवी के चरणों का दास
पंडित राज रामचंद्र शास्त्री
नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडितजी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
श्राद्धपक्ष विशेष
नवमी का श्राद्ध आज

Back to top button