Aaj ka rashifal 2018: जानिए आज आपके लिए क्या है खास, हो सकतें हैं ये लाभ

पंडित राज रामचंद्र शास्त्री
फलितकर्ता
इंदौर (मध्य प्रदेश)
हम भाग्य के ज्ञाता है
भाग्य विधाता नही
*संभावित राशिफल 2-10- 2018
मेष :
via
आज दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।
वृषभ :
via
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।
मिथुन :
via
आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं।
कर्क :
via
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
सिंह :
via
आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है।
कन्या :
via
आज रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं।
तुला :
via
आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी।
वृश्चिक :
via
आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए।
धनु :
via
आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। चिंता रहेगी। आज निवेश शुभ रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम मे रहें। आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका धनार्जन होगा। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।
मकर :
via
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा।
कुंभ :
via
आज नई योजना बनेगी। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। आज दौड़धूप अधिक होगी। फालतू खर्च होगा। आपका पुराना रोग उभर सकता है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें।
मीन :
via
आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
Whatsapp 9179913000
 श्री भूतेश्वर महादेव,माता वैष्णो देवी के चरणों का दास
पंडित राज रामचंद्र शास्त्री
नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडितजी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
श्राद्धपक्ष विशेष
अष्टमी का श्राद्ध आज*

Back to top button