साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने वृद्ध नागरिकों हेतु बन रहे साईं सेवा सदन में की मदद

लखनऊ : देश की जानी-मानी साहित्यकार डॉ मिथिलेश दीक्षित ने राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में बनाये जा रहे सीनियर सिटीजन के लिए साईं सेवा सदन के लिए पांच लाख रुपये की मदद दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब साहित्यकार मिथिलेश दीक्षित ने इस तरह की मदद दी है। साहित्यकार मिथिलेश दीक्षित अक्सर दूसरों की मदद के लिए आगे आती रही हैं। उन्होंने बताया है कि उनके जीवन का लक्ष्य यही रहा है कि दूसरों की मदद की जाये। उन्होंने कहा कि सेवा परम धर्म धर्मा है और दूसरों की सेवा करने में ही अच्छी खुशी मिलती है।

कौन हैं डॉ.मिथिलेश दीक्षित

मिथिलेश दीक्षित देश की जानी-मानी साहित्यकार है और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अब तक 70 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। डॉ मिथिलेश दीक्षित ने हिन्दी साहित्य में भारत का नाम रोशन किया है तो दूसरी ओर उनका डंका विदेशों में भी बजता है। मिथिलेश दीक्षित जी सेवा विचार व्यक्तित्व की धनी है और उनके माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु हरसंभव मदद होती है। इस सेवा भाव के लिए सेवा पथ के ट्रस्टी जितेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र चुघ, विशाल सिंह एवं अन्य ट्रस्ट के द्वारा मिथिलेश दीक्षित का आभार अभिनंदन व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button