जमीन से 3000 फुट नीचे बसा है एक गांव

अमेरिका में है एक गांव

अमरीका में एक ऐसा गांव है, जो ज़मीन की सतह से तीन हज़ार फ़ुट नीचे बसा हुआ है। यहां के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के बारे में आपने जरूर होगा, जिसे देखने के लिए हर साल दुनिया भर से क़रीब 55 लाख लोग एरिज़ोना आते हैं। यहीं पर हवासू कैनियन के पास एक गहरी खाई है जहां सुपाई नाम का एक प्राचीन गांव बसा है। इस गांव की कुल आबादी 208 बताई जाती है। ये गांव जमीन की सतह से करीब 3000 फुट नीचे बताया जा रहा है। यहां के रहने वाले अमरीका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं।  जमीन से 3000 फुट नीचे बसा है एक गांव

सीमित यातायात के साधन

आज भी ये साधन बाहरी आधुनिक दुनिया से काफी कटा हुआ है क्‍योंकि यहां आवागमन के साधन काफी सीमित हैं। यहां या तो कठिन सफर करके पैदल जाया जा सकता है या खच्‍चर पर बैठ कर। एक और जरिया है यहां आने वाले इक्‍का दुक्‍का हवाई जहाज, जो गांव को नजदीकी हाइवे से जोड़ते हैं। यहां तक गारंव आज भी चिट्ठियां ले जाने का काम खच्‍चरों पर किया जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button